Sunday, 9 July 2017

समन्दर की एक लहर आयी और
बहा कर ले गयी सभी पुरानी यादों को .

Saturday, 8 July 2017

अफ़सोस उस रोज़ चाँद न होगा
जब हम साथ होंगे
शायद उसे हमारा मिल्ना पसंद नही.

Tuesday, 23 May 2017

In the midst of the roaring waves
Finally
she found her place.

Wednesday, 17 May 2017

फ्लाइंग स्क्वाड का हमला

उड़ते उड़ते ये पहुँच जाते हैं जहाँ भी हो रही हो परीक्षा।  एक आध चोर तो पकड़ेंगे ही आज, लिए यह उद्देश्य उड़ता हुआ पहुंचा यह फ्लाइंग स्क्वॉड हमारे कमरे में।  फ्लाइंग स्क्वाड की बाज़ की नज़र आज किसी का शिकार तो ज़रूर करेंगी।  कमरे में घुसते ही माना कहीं कोई धुन बजने लगी।  पिंक पैंथर याद है क्या आपको ? इंस्पेक्टर क्लूज़ो जब कोई केस हल करने जाते हैं, और एक धुन बजती है , बिलकुल वैसी ही धुन।  सबको मालूम हो गया था की अब फ्लाइंग स्क्वाड कमरे में पहुँच चुकी थी।  आतंकियों को मार गिराने के लिए निडरता पूर्वक ये फ्लाइंग स्क्वाड आगे बढ़ते जा रहे थे। जनाब , ये भूलियेगा मत की हम परीक्षा कक्ष में बैठे हैं।  घबराइए नहीं।  इन आतंकियों के पास AK ४७ नहीं है , होंगे तो बस कुछ नोट्स , कुछ चिट्स या अपनी हथेलियों के पर्चे।  क्या फ्लाइंग स्क्वाड की निडरता रंग लाई ? जान ने के लिए मत पढ़िए इस्सके अगला अंक।  

Monday, 8 May 2017

अभी कल ही की तो बात थी
जब स्कूल जाने की ज़िद्द ने 
पीलिया ग्रसित कर दिया था,
कल ही शायद पेंसिल और फिर 
कलम से लिखने की 
उत्सुकता बढ़ती जा रही थी,
फिर यह  भी कल ही की बात थी 
कि अगले रोज़ स्कूल 
जाने की इच्छा ही ख़त्म हो गयी,
माँ पिताजी परेशान कि  हुआ क्या?
किसी ने कुछ कहा क्या?
नहीं बस यूँही मन नहीं हो रहा। 
फिर विश्वविद्यालय के दरवाज़े 
तक भी पहुँच ही गए। 
विदेशी भाषा के विद्यार्थी बन गए। 
कल ही की बात है कि 
उस क्लासमेट को देख कर गुस्सा आया 
जिसने स्पोर्ट्स कोटे में एडमिशन पाया,
कोई बात नहीं ऐसा खुद को  समझाया 
जब फ्रांस जाने की बारी आयी,
क्या कॉमर्स पढ़कर उस वक़्त 
जा पाती विदेश? नहीं, कत्तई नहीं। 
सात महीने गुज़ारे एक नई सी दुनिया में 
और कई बदलाव भी आये,
शायद कल ही की बात है 
कि शोध करने में व्यस्त हुए,
थीसिस जमा करके अब 
बेरोज़गार भी बने रहे। 
और एक दिन फिर वाइवा भी हो गया 
अब तो डॉक्टर भी बन गए। 
बचपन की वह चाह स्कूल जाने की 
दीदी लोग और भैया को देखकर किताबें  पढ़ने की 
शायद कल ही की तो बात थी। 
और आज भी इतना है पढ़ने को 
समझ से परे है की शुरू कहाँ से करें 
और अंत तो कभी आएगा ही नहीं।  

Saturday, 29 April 2017

The whiff of your fragrance
takes me back to you,

Time spent together
present themselves anew,

The laughs, the cries
resound in my ears.

The winks, the shouts,
Also pass through.

I sit for a while
basking in the flashback

Now I put your fragrance,
and I have worn you. 

Thursday, 27 April 2017

इन काली अँधेरी रातों से
क्यों हमें डर लगता है?
इन ज़ुल्म की ज़ंजीरों में
क्यों यह मन जकड़ा है?
क्यों जो सबकी सोच हो
हम भी उसी दिशा  बढ़ें?
ऐसा किसने कहा है कि
अल्पसंख्यकों की कोई जगह नहीं?
हम क्यों माने जो सबकी हो सहमति
की अपने असहमति का कोई वजूद नहीं?
क्यों हम भेड़चाल के बंधनों
को गहराई दें?
सबकी अपनी सोच है वो
इस सच्चाई से क्यों घबराएं?
ऐसा क्या डर के पल्लू में बंधना ,
जब इससे ही अपना दम घुटे ?
यह अँधेरा हमें इतना क्यों डराता है?
प्रकृति का नियम तो यही बतलाता है
कि गहरी अँधेरी रात का साथ
अगले पल सुनेहरा सूरज ही देता  है।

Random thoughts or deliberate messages from the universe?

 It's been a while. Almost two years! So much has happened in these two years. Or maybe not.  Let me begin with things of the last year....